{"_id":"1df624c30f16583a1e06d700344ee1a0","slug":"environmentalist-pro-rawat-s-book-released-by-vc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरणविद् प्रो. रावत की पुस्तक का वीसी ने किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरणविद् प्रो. रावत की पुस्तक का वीसी ने किया विमोचन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास केंद्र कुमाऊं विवि नैनीताल में विंटर स्कूल प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर पर्यावरणविद् प्रो. अजय सिंह रावत द्वारा प्रकाशित की गई पुस्तक कुमाऊं लोकल कस्टम का विमोचन कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी ने किया।
विज्ञापन
प्रो. धामी ने कहा कि कुमाऊं लोकल कस्टम्स के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को कुमाऊं की गौरवशाली परंपराओं और रीति-रिवाजों की जानकारी दी जा सकेगी। उन्होंने विंटर स्कूल के प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को ज्ञान को प्राप्त करने, क्रियान्वयन, आत्मसात करने और बेहतर बदलाव के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
प्रो. रावत ने कहा कि इस पुस्तक के मूल रूप से कुमाऊं में ब्रिटिश राज्य में पारंपरिक रीति-रिवाजों पर आधारित कानून का संकलन तथा व्याख्या की गयी है। अंग्रेजी शासन काल में कस्टमरी ला को अत्यधिक महत्व दिया जाता था और परंपरा पर आधारित जो कानून था उसका क्रियान्वयन स्थानीय जनता की सुविधा के लिए किया गया था।
विज्ञापन
उस काल में अधिकतर मुकदमे पानी के अधिकारों को लेकर होते थे और इसके लिए अंग्रेजों ने उस समस्या के समाधान के लिए विभिन्न अधिनियम पारित किये थे। पुस्तक में चारों धामों की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई है।
इस मौके पर केंद्र के सहायक निदेशक डा. रितेश साह ने बताया कि शिविर में कुल 72 सत्र आयोजित किये गये। जिसमें पांचों राज्यों के 14 विश्वविद्यालयों के 37 सहायक प्रोफेसरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डा. किरन कर्नाटक, डा. अनिल बिष्ट, डा. लज्जा भट्ट, डा. गगनदीप होठी, डा. अशोक कुमार, शिव नरेश सिन्हा, सूर्यकांत मस्के, संदीप पाटिल, विपुल भट्ट, यशपाल सिंह तोपाल, घनश्याम, निकुंभ आदि मौजूद थे।