{"_id":"eba70932d9a592204623f7f2dbb694d5","slug":"enter-brother-s-rape-trial-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (हल्द्वानी) नैनीताल
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा के साथ गई साली शनिवार सुबह किच्छा से लौट आई। बनभूलपुरा पुलिस ने इस मामले में साली से पूछताछ करने के बाद बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बनभूलपुरा क्षेत्र की एक किशोरी अपने जीजा काबुल का बगीचा निवासी सेहराज उर्फ छोटे के संग 11 जून को चली गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका दामाद छोटी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन
आशंका है कि दामाद उसकी हत्या भी कर सकता है। पुलिस ने इस मामले में जीजा की तलाश कर रही है। शनिवार सुबह साली घर लौट आयी। उसकी तबियत खराब होने पर परिजनों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इस बारे में एसआई राजेश मिश्रा ने बताया कि साली के साथ जीजा ने बलात्कार किया है। मिश्रा का कहना है कि साली अपने जीजा पर बहन को तलाक देकर शादी का दबाव बना रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इस मामले में धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी जीजा की तलाश कर रही है।