{"_id":"6a9b11412e8ab09cae0ddbc4","slug":"ensure-100-compensation-for-disaster-induced-losses-minister-nainital-news-c-418-1-shld1006-9920-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से हुए नुकसान का शत प्रतिशत दिलाएं मुआवजा : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से हुए नुकसान का शत प्रतिशत दिलाएं मुआवजा : मंत्री
Sat, 05 Sep 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को धारी, पोखराड, सलियाकोट, काफली, सूपी, बुराशी गांवों में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मूसलाधार बारिश से हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को शत प्रतिशत मुआवजा पीड़ितों को देने के निर्देश दिए।
कैड़ा ने कहा कि बारिश से मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ गोशालाओं, भूमि बहने के साथ सड़कें तक टूट गई और पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कैड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर ग्रामीणों को मुआवजा देने के लिए कहा। साथ ही कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में हुए नुकसान से अवगत कराया है। सीएम ने जल्द आपदा मद से धनराशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है। कैड़ा ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को भी जल्द से जल्द सही कराने के निर्देश दिए।