{"_id":"2fc17d5015f1ff113bf5ac478487ad19","slug":"english-paper-by-happy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी के पेपर ने किया हैप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी के पेपर ने किया हैप्पी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 12 वीं के छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र अच्छा होने पर छात्र-छात्राएं काफी खुश दिखाई दिए। बोर्ड द्वारा गठित दो उड़नदस्तों ने कई परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की, मगर जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। मंगलवार को दसवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों का साइंस का पेपर होगा। इधर, दिन भर बरसात होने के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
पब्लिक स्कूलों के 12वीं के परीक्षार्थी सोमवार को सुबह दस बजे से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। नैनीताल रोड पर निर्मला कान्वेंट स्कूल, सेंट थेरेसा स्कूल, सेंटपॉल्स स्कूल, बियरशिवा और क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र होने के कारण स्कूलों के बाहर काफी अधिक भीड़ लगी थी। इनमें सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बियरशिवा स्कूल था, जिसमें 591 परीक्षार्थियों का सेंटर था। सुबह साढ़े दस से अपराह्न डेढ़ बजे तक पेपर चला। इसके अलावा यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल एवं डीएवी स्कूल केंद्र पर भी परीक्षा हुई। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर एवं यूनिवर्सल स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू जोशी ने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए दो उड़नदस्ते बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन