{"_id":"69d4100a29a645046400fbe1","slug":"engineers-will-go-to-golju-darbar-to-seek-justice-nainital-news-c-238-1-ntl1001-124505-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: न्याय की गुहार को गोलज्यू दरबार जाएंगे इंजीनियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: न्याय की गुहार को गोलज्यू दरबार जाएंगे इंजीनियर्स
Tue, 07 Apr 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय कार्यालय में चल रहा धरना-प्रदर्शन सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने दावा किया कि अभियंताओं ने हड़ताल को प्रभावी करने के लिए सोमवार से सभी कार्यस्थलों पर कार्यों को रोक दिया है। तय किया कि शासन एवं सरकार से न्याय न मिलने के बाद अब महासंघ के पदाधिकारी गोलज्यू के मंदिर में न्याय की गुहार लगाएंगे। यहां दीप चौधरी, सुरेश डंगवाल, प्रवीण कुमार, किशोर कुमार, बबीता, गोविंद जनौटी, जीबी जोशी, दिनेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन