फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Enforcement department alert on tax evasion in haldwani

कर चोरी पर प्रवर्तन विभाग सतर्क: 220 वाहनों से बरामद किया माल; प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ भी हो रही कार्रवाई

Mon, 19 Feb 2024 12:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:11 PM IST
सार

प्रवर्तन विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि हल्द्वानी में पकड़े गए 16 मामलों में अब तक 6.09 करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। 1.26 करोड़ की धनराशि जमा भी की जा चुकी है। 

विज्ञापन
Enforcement department alert on tax evasion in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में पिछले चार महीने में राज्य प्रवर्तन विभाग ने संभाग में ऐसे मामले पकड़े हैं, जिनमें कर चोरी की 37.01 करोड़ की छिपाई गई बिक्री शामिल है। इनमें भी सबसे अधिक सात मामले होटल और रिजॉर्ट से संबंधित रहे। टीम ने माल लदे 220 वाहन ऐसे भी पकड़े, जो बिना कागजों के करोड़ों का सामान ला रहे थे। लगातार कर चोरी के मामले बढ़ने के बाद प्रवर्तन विभाग ने निगरानी टीम बनाते हुए सभी को सक्रिय कर दिया है।

विज्ञापन

प्रवर्तन विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि पकड़े गए 16 मामलों में अब तक 6.09 करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। 1.26 करोड़ की धनराशि जमा भी की जा चुकी है। इनमें होटल और रिजॉर्ट की जांच अब भी जारी है। उधर, 220 माल लदे वाहन भी टीम ने पकड़े जिनके पास कागज नहीं थे, जो थे भी तो वह सही नहीं मिले। इसमें भी 2.56 करोड़ का अर्थदंड वसूला गया है।

विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ भी हो रही कार्रवाई
विभाग प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री पर भी नजर रख रहा है। उच्च न्यायालय के आदेश के तहत टीम ने छह लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला है।

ये पढ़ें- Haldwani: शादी की है पत्नी है मेरी...किन्नर के प्यार में दीवाने युवक ने पिता-भाई को पीटा, चौराहे पर किया तमाशा

विज्ञापन
विज्ञापन

कर चोरी करने वालों के खिलाफ प्रवर्तन विभाग सक्रिय है। टीमों को निगरानी करने के लिए कहा गया है। कर चोरी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-रोशन लाल, संयुक्त आयुक्त प्रवर्तन, राज्य कर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed