फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   End of BJP Working Committee

पंचायतों से लेकर लोक सभा तक के चुनाव जीतने का संकल्प

Mon, 24 Apr 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Mon, 24 Apr 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
End of BJP Working Committee
भाजपा कार्यसमिति का समापन - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा ने वर्ष 2019 में होने वाले लोक सभा चुनावों के अलावा नगर पालिकाओं, नगर निगमों, जिला पंचायतों और ग्राम सभाओं के चुनाव में भी विधान सभा चुनावों की तरह टीम भावना से काम करते हुए परचम फहराने का संकल्प लिया। अंतिम दिन तय किया गया कि पार्टी की अगली प्रदेश कार्यसमिति 26 और 27 जुलाई को हरिद्वार में होगी। 

विज्ञापन


नैनीताल क्लब के शैले हाल में  बैठक के अंतिम दिन मीडिया से मुखातिब प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि 15 अगस्त से 15 सितंबर तक विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विचार गोष्ठियों का आयोजन होगा। इसके लिए 18 लोगों की समिति बना दी गई है। इस समिति का संयोजक नरेश बंसल को बनाया गया है।
विज्ञापन


पहली से 15 जून तक होने वाले जनसंपर्क महाअभियान के लिए बनी कमेटी में सात लोगों को शामिल किया गया है। इस कमेटी के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला होंगे। जिला कार्यसमिति की बैठकें 1 से 7 मई के मध्य होंगी। इसके लिए पांच लोगों की कमेटी बनाई गई है जिसके संयोजक आशीष गुप्ता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी विस्तारक वर्ग 28 से 30 अप्रैल तक रुड़की में लगेगा जिसके संयोजक राजू भंडारी होंगे। जनसंपर्क महाभियान पहली से 15 जून तक चलेगा। इसके संयोजक गजराज सिंह बिष्ट होंगे। प्रदेश का प्रशिक्षण वर्ग 23 से 25 जून तक बदरीनाथ में होगा।  21 जून को मंडल स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा।

नैनीताल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूति के लिए विशेष टिप्स देने के मकसद से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अगस्त में उत्तराखंड आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिन प्रदेश में रहेंगे।  पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने अबकी बार तय किया है कि हरेला पर्व मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। इसके तहत हर मंडल में पार्टी कार्यकर्ता कम से कम विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेंगे। इस दौरान स्कूलों में भी कई कार्यक्रम होंगे।

नैनीताल। वर्ष भर जो भी कार्यक्रम होंगे वह पार्टी के सक्रिय सदस्यों के आर्थिक सहयोग से ही कराए जाएंगे। भट्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए कोई भी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसी भी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी से सहयोग नहीं लेगा।


पार्टी में जो भी सहयोग देना चाहेगा वह दो हजार रुपये तक की धनराशि नगद दे सकता है। इसकी एवज में उन्हें पार्टी कूपन देगी। दो हजार से अधिक धनराशि देने वाले कार्यकर्ता चेक के माध्यम से धनराशि देंगे। 2017 को पार्टी गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। इसके तहत जिला व ब्लाक स्तर पर गरीब कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed