{"_id":"69b47f7fe95e5dbaca012325","slug":"encroachment-will-be-removed-from-the-old-vegetable-market-shops-will-be-built-with-a-budget-of-rs-15-lakh-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-4633-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुरानी सब्जी मंडी से हटेगा अतिक्रमण, 15 लाख के बजट से बनेगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुरानी सब्जी मंडी से हटेगा अतिक्रमण, 15 लाख के बजट से बनेगी दुकानें
Sat, 14 Mar 2026 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के बाजार में स्थित पुरानी सब्जी मंडी में नगर पालिका पांच दुकानों का निर्माण कराने जा रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इस क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाकर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।
रामनगर की पुरानी सब्जी मंडी के पास नगर पालिका की खाली भूमि मौजूद है। यहां कुछ लोगों ने अस्थायी अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे में भूमि को कब्जा मुक्त करने व पालिका की आय बढ़ाने के लिए यहां दुकानों का निर्माण करने का निर्णय लिया है। ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि इस स्थान पर पांच दुकानों को बनाया जाएगा। इसके लिए 15 लाख रुपये की डीपीआर बनाई गई थी। बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड बैठक में दुकानों के किराये को निर्धारित किया जाएगा।