फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encroachment will be removed from Nainital Road after Diwali

Nainital News: नैनीताल रोड से दिवाली के बाद हटाया जाएगा अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from Nainital Road after Diwali
हल्द्वानी। त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन नैनीताल रोड से अतिक्रमण अब दिवाली के बाद ही हटाएगा। प्रशासन की मंशा है कि कार्रवाई से पहले ही इस बीच कब्जाधारक स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन


जिला प्रशासन रोडवेज बस स्टेशन से मंगल पड़ाव तक बॉटल नैक सड़क को चौड़ा करने की कवायद में काफी समय से जुटा है। यहां सड़क को मध्य बिंदु से दोनों ओर 12-12 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इसके लिए पहले चरण में प्रशासन पिछले दिनों सड़क के दोनों ओर स्थित सरकारी निर्माण कार्यों को ध्वस्त भी कर चुका है। दूसरे चरण में कुल 101 कारोबारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। कुछ कारोबारी प्रशासन के इस फैसले के विरोध में हाईकोर्ट चले गए। हालांकि कई कारोबारियों ने अपनी याचिका वापस ले ली। वहीं कुछ याचिकाएं विचाराधीन हैं। पूर्व में हुई सुनवाई में हाईकोर्ट नैनीताल रोड के अवैध कब्जेधारकों को हटाने के निर्देश भी दे चुका है। चूंकि वर्तमान में त्योहारी सीजन चल रहा है, लिहाजा प्रशासन अभी दिवाली तक अतिक्रमण हटाने के मूड में नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि त्योहारी सीजन के कारण तय हुआ कि नैनीताल रोड का अतिक्रमण दिवाली के बाद हटाया जाएगा।
विज्ञापन



कारोबारियों को शाॅपिंग कॉम्पलेक्स मिलने की उम्मीद
सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे नैनीताल रोड के कारोबारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने से पहले उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि वे अपने परिवारों का पालन पोषण कर सकें। बुधवार को इस मांग को लेकर कई कारोबारी सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी मिले थे। धामी ने प्रभावित कारोबारियों के लिए शाॅपिंग कॉम्पलेक्स बनवाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए प्रशासन ने मंगल पड़ाव पर स्थित एक भूखंड का चयन भी किया है। ऐसे में व्यापारियों को शाॅपिंग कॉम्पलेक्स मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed