फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encroachers will not be allowed to enter the city

एसटीएच में फिर से अल्ट्रासाउंड शुरू होने की उम्मीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Encroachers will not be allowed to enter the city
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज के अधीन एसटीएच में फिर से अल्ट्रासाउंड शुरू होने की उम्मीद है। हाल ही में मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भर्ती के लिए इंटरव्यू हुए थे, जिसमें एक रेडियोलॉजिस्ट का चयन हुआ है। रेडियोलॉजिस्ट के ज्वाइन करने संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासाउंड बंद हैं। करीब एक महीने से यह सेवा प्रभावित है। अब एक बार फिर से रेडियोलॉजी विभाग के माध्यम से अल्ट्रासाउंड शुरू होने की उम्मीद है। 23 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भर्ती (संविदा के आधार पर) के लिए इंटरव्यू हुए थे, जिसमें एक रेडियोलॉजिस्ट का चयन हुआ है। रेडियोलॉजिस्ट के ज्वाइन करने के बाद मरीजों के भी अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे।
विज्ञापन

आज से एमआरआई की सुविधा हो सकती है शुरू
एसटीएच की एमआरआई मशीन भी कई दिनों से बंद है, इसके चलते रोगियों को परेशानी हो रही है। पहले एक दिन में बीस से अधिक एमआरआई होती थीं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार जोशी के अनुसार एमआरआई मशीन से जुड़े एक अन्य उपकरण में खराबी आ गई थी। संबंधित उपकरण को ठीक कर दिया है। उम्मीद है कि मंगलवार से एमआरआई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू में बाहर से सात डॉक्टर हुए शामिल
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सौ से अधिक पदों (असिस्टेंट प्रोफेसर, एसो. प्रोफेसर और प्रोफेसर) पर भर्ती के लिए बीते दिनों इंटरव्यू हुए थे। इसमें विभिन्न विभागों के लिए दस डॉक्टरों का चयन हुआ है। इसमें सिर्फ सात डॉक्टर बाहर से आए थे, जबकि तीन डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत थे, जिनका पुन: चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed