फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encounter between forest workers and smugglers

वन कर्मियों और तस्करों के बीच मुठभेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Encounter between forest workers and smugglers
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी/कालाढूंगी। बरहैनी रेंज की वन टीम ने खैर के 14 गिल्टों सहित दो बाइकों को बरामद किया। तस्करों और वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद वन टीम के हवाई फायरिंग करने पर बाइकों को छोड़कर तस्कर फरार हो गए। वन विभाग ने खैर चोरी के आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तस्करों की ढूंढ खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरहैनी रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि रविवार देर रात रायवाला खत्ते के पास तस्करों और वन टीम की भिड़ंत हो गई। टीम ने चार राउंड हवाई फायरिंग की। जिस पर तस्कर खैर के गिल्टों से लदी दो बाइकों को छोड़कर जंगल में भाग गए। आरोपी सुखवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, होशियार सिंह निवासी गांव हरसान, मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह निवासी गांव थापकनंगला के खिलाफ आरक्षी दीपक की तरफ से वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वन टीम में जय प्रकाश यादव, दीपक नेगी, दीपक चौहान, मो. जॉन, अकरम थे। एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed