{"_id":"5d3caf868ebc3e6d1525aba2","slug":"empty-houses-beside-kalsia-drain-haldwani-news-hld350636694","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलसिया नाले के किनारे खाली किया मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलसिया नाले के किनारे खाली किया मकान ध्वस्त
विज्ञापन
काठगोदाम बदरीपुरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कार्यकर्ताओं ने सहारा दिया।
हल्द्वानी। बदरीपुरा में कलसिया नाले के किनारे खाली किया मकान शनिवार की रात अचानक गिरकर ध्वस्त हो गया। मकान में रखे हजारों के सामान नष्ट हो गए। अभी नाले के किनारे नौ मकान गिरने के कगार पर हैं। दो दिन पहले ही एक मजदूर परिवार मकान खाली कर किराए के कमरे में लगा था। यही कारण है कि एक परिवार हादसे की चपेट में आने से बच गया।
कलसिया नाले के किनारे स्थित अपने मकान में मजदूर सुरेश सागर अपने दो पुत्र दीपू और रोहित सागर करीब 13 साल से रहा था। नाले के किनारे दो मकान ढहने के कारण जिला प्रशासन ने दो दिन पहले सुरेश सागर सहित अन्य दस लोगों को मकान खाली करने की मुनादी करायी थी। पता चला है कि अभी नौ मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। इन मकानों में दो बार पानी घुस चुका है। सुरेश अपने परिवार के साथ बद्रीपुरा में ही किराए पर रह रहा था।
शनिवार की रात अचानक उसका मकान गिरकर ध्वस्त हो गया। मकान में रखे सामान मलबे के नीचे दब गए। इसी मकान के बगल में हनीफ का मकान काफी जर्जर होने के कारण गिरने के कगार पर है। राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार के अनुसार बद्रीपुरा निवासी वकील अहमद पुत्र शफीक अहमद का मकान धराशायी होने की स्थिति में है। इस मकान को खाली कराया गया है। राजस्व निरीक्षक ने मौके का मुआयना करने के बाद लोगों से बरसात में सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
चार दिन बाद भी डीएम नहीं आए
बदरीपुरा के लोगों का कहना है कि बरसात के चलते चार दिन पहले आफत आई थी। काफी लोगों के सामानों को क्षति पहुंची लेकिन अभी तक जिलाधिकारी मौके पर निरीक्षण करने के लिए नही आए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी को बदरीपुरा में आने का अनुरोध किया है।