फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Employment will be given to four lakh people in five years: Rawat

पांच वर्ष में चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा : रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Employment will be given to four lakh people in five years: Rawat
हल्दूचौड़। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लालकुआं विधानसभा को उत्तराखंड की आदर्श विधानसभा बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, महिला महाविद्यालय समेत तमाम ऐतिहासिक काम किए जाएंगे। पांच वर्ष के भीतर चार लाख लोगों को रोजगार दिलाएंगे। पांच लाख जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर उन्हें सालाना 40 हजार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कहा कांग्रेस सरकार बनते ही गैस सिलेंडर के दाम 500 से ऊपर नहीं होने देंगे। साथ ही चिकित्सा सुविधाएं घर-घर पहुंचेंगी। कहा कि चुनाव जीतने के तत्काल बाद वह क्षेत्र के डंपर स्वामियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता से करेंगे। लालकुआं विधान सभा क्षेत्र की लंबित समस्याएं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकाल में स्वीकृत विकास योजनाओं को फिर से चालू किया जाएगा। कहा पार्टी कार्यकर्ता जनता से जो भी वादे करेंगे उसे मैं पूरा करूंगा। साथ ही एक दोस्त की तरह लोगों के बीच उपलब्ध रहूंगा।
विज्ञापन

कहा कि यह चुनाव उत्तराखंड के भविष्य का चुनाव है। इस दौरान हरीश चंद्र दुर्गापाल, कैलाश दुम्का, नंदकिशोर कपिल, देवकी नंदन सुयाल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, पंकज दुर्गापाल, उमेश कबड्वाल, राजेंद्र सिंह, सीमा पाठक, कीर्ति पाठक, दिनेश नौटियाल, रमेश चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed