{"_id":"8ae4b22c83bac6e7259c5697d94cac51","slug":"employees-teachers-organization-opened-the-front-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी शिक्षक संगठन ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी शिक्षक संगठन ने खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Sun, 03 May 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु आईएफएस कल्याणी पर जानलेवा हमला करने वाले अवैध खनन माफिया के खिलाफ उत्तराखंड पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने तहसीलदार सूरज पाल सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर खनन माफिया पर कार्रवाई की मांग की है।
कर्मचारी शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने कहा 29 अप्रैल को रात सवा 11 बजे रूटीन गश्त पर गईं तराई पश्चिमी वन प्रभाग रेंज की आईएफएस ट्रेनी कल्याणी पर कोसी के बेतखेड़ी में खनन माफिया ने जानलेवा हमला किया था। कर्मचारी नेताओं ने खनन एवं भू-माफिया पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग में 200 सर्वेयरों की सीधी भर्ती की भी मांग की।
इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल, त्रिलोक सिंह गहतोड़ी, वीरेंद्र प्रसाद पांडे, गिरीश चंद्र आर्या, जनार्दन लोहनी, मो. जामीन, राकेश रत्नाकर, दीवान सिंह बिष्ट, चारू पंत, पान सिंह नेगी आदि मौजूद थे।