{"_id":"69406e86d3a5a12953041af9","slug":"emphasis-should-be-given-on-promoting-agriculture-in-hilly-areas-vice-chancellor-prof-lohani-nainital-news-c-337-1-shld1032-128222-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने पर दें जोर: कुलपति प्रो. लोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने पर दें जोर: कुलपति प्रो. लोहनी
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कृषि और संबद्ध विज्ञान में नवाचार और वर्तमान प्रगति विषय पर सातवां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हाइब्रिड मोड पर शुरू हो गया। मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध विज्ञानों में नवाचार, सतत विकास और तकनीकी उन्नयन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने वाले विषयों पर कार्य करने पर जोर दिया। आश्वस्त किया कि कि शीघ्र ही यूओयू भी कृषि को लेकर पाठ्यक्रमों को चलाने का प्रयत्न किया जाएगा।
दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन आस्था फाउंडेशन मेरठ और उत्तराखंड मुक्त विवि के संयुक्त संयोजन में हो रहा है। देश के विभिन्न प्रांतों के करीब 150 से अधिक शोधकर्ता, वैज्ञानिक और शिक्षाविद भाग ले रहे हैं। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड काउंसिल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी हल्दी पंतनगर के निदेशक डाॅ. संजय शर्मा ने कहा कि हाईब्रिड मोड के सम्मेलन का दूरस्थ शिक्षा में विशेष महत्व है। अतिथि उत्तराखंड आयुष परिषद के अध्यक्ष डाॅ. केसी चंदोला ने विभिन्न आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं जैव प्रौद्योगिकी के महत्व को समझाया। वहां डाॅ. एसपी सिंह, पंत विवि के डीन प्रो. आनंद सिंह जीना, आयोजन सचिव डाॅ. एसएस कुंजवाल, प्रो. महेंद्र सिंह, डाॅ. राजेंद्र क्वीरा आदि थे।