फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephants flown a million bucks feast

हाथियों ने उड़ाई एक लाख रुपये की दावत

Mon, 21 Dec 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 21 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Elephants flown a million bucks feast

शनिवार की रात जिला अल्मोड़ा के अंतर्गत आईएमपीसीएल फैक्ट्री से डेढ़ किलोमीटर आगे जंगली हाथियों ने कभी न सोचा होगा कि आज डिनर पार्टी में उन्हें पसंदीदा आहार मिलेगा। जसपुरिया लाइन के व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल की गाड़ी में पहाड़ को सामान लादकर जा रहा था। गाड़ी के मोहान फैक्ट्री से दो किलो मीटर आगे पहुंची तभी तीन चार जंगली हाथी सड़क पर आ गये। जिससे चालक, परिचालक घबरा गये।

विज्ञापन


वहीं इसी दौरान गाड़ी का गेयर बाक्स भी खराब हो गया। अब मरता क्या नहीं करता। दोनों गाड़ी छोड़ मोहान की ओर भाग आए। फिर क्या था हाथियों ने गाड़ी का तिरपाल फाड़ने के साथ ही ढाला भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


उन्होंने गाड़ी में रखा 25 कुंटल गुड़, 50 कट्टा आटा, 35 कट्टा दालें, नमक, 40 कट्टे मूंगफली, 24 कनस्तर सरसों के तेल के साथ ही 30 तेल की पेटियां फाड़कर खूब दावत उड़ाई। गुड़ चट करने के बाद जिसको जो टेस्ट आया वह खाया। अभी भी मन नहीं भरा तो उन्होंने कैंटर के आगे का शीशा भी तोड़ डाला। बाद में हाथी तो अपने गंतव्य को चले गये लेकिन व्यापारी को एक लाख से अधिक का चूना लगा गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात व्यापारियों संग मौके पर पहुंचे अरुण कुमार ने अपने माल का हाल देखा तो वह दूसरी गाड़ी से थोड़ा बहुत बचा सामान समेट कर रामनगर पहुंचे। हालांकि उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के साथ ही भतरौंजखान थाने में भी दे दी है। उनका कहना है कि गाड़ी में एक लाख रुपये से अधिक का सामान था। अब हाथियों को यह दावत कितनी पसंद आईं यह तो अब आने भविष्य की घटनाओं से ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed