फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephant violence, boundary walls and gates of houses broken

Nainital News: हाथियों का उत्पात, घरों की चहारदीवारी और गेट तोड़े

Sat, 09 Nov 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 09 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Elephant violence, boundary walls and gates of houses broken
लालकुआं (नैनीताल)। हाथियों के झुंड ने बीती रात बच्चीधर्मा गांव में उत्पात मचाते हुए छह घरों के बरामदे और लोहे के मुख्य गेट तोड़ दिए। यही नहीं गन्ने की फसल को भी नुकसान काफी पहुंचाया। हाथियों का रौद्र रूप देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने के कई प्रयास किए लेकिन सभी विफल रहे। आखिर तड़के करीब चार बजे हाथियों का झुंड खुद ही जंगल की ओर चला गया। हाथियों ने गोपालदत्त भट्ट, शेखर भट्ट, शुभम वर्मा, कपिल पंडित, राजेंद्र पांडे आदि की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। सुबह सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन किया। वन क्षेत्राधिकारी गौला चंदन सिंह अधिकारी ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed