{"_id":"63583b803cae672c3e3b9cb7","slug":"elephant-dies-under-suspicious-circumstances-kaladungi-news-hld4800064127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar Forest Division: कालाढूंगी रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, वन अधिकारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar Forest Division: कालाढूंगी रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, वन अधिकारियों में हड़कंप
Wed, 26 Oct 2022 04:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 04:58 PM IST
सार
कालाढूंगी वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया हाथी की उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास है जिसकी पीठ पर एक घाव भी बना हुआ है जिसमें से काफी अधिक पस निकल रहा था।
विज्ञापन
हाथी की मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज के अंतर्गत बोर बीट थपलिया गांजा गांव कक्ष संख्या 4 में मादा हाथी का शव पड़ा मिलने से वन अधिकारियों में खलबली मच गई। सोमवार रात हाथी की मौत की सूचना पर कालाढूंगी वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। कालाढूंगी रेंज के कई कर्मचारी रातभर मौके पर तैनात रहे। मंगलवार सुबह डीएफओ कुंदन कुमार ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
कालाढूंगी वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया हाथी की उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास है जिसकी पीठ पर एक घाव भी बना हुआ है जिसमें से काफी अधिक पस निकल रहा था। पशु चिकित्सक दुष्यंत शर्मा व संजीव पंत की टीम ने मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया जिसके बाद उसका शव दफना दिया गया। हाथी की मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन