फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electricity stalled for hours due to fault in the line

लाइन में खराबी से घंटों ठप रही बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity stalled for hours due to fault in the line
हल्द्वानी। टीपीनगर सब स्टेशन की 33 केवी बिजली लाइन में खराबी आने के कारण रामपुर रोड समेत कई इलाकों में आपूर्ति घंटों ठप रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे टीपी नगर की 33 केवी लाइन में खराब आ गई, इसके कारण करीब आठ बजे सब स्टेशन से जुड़े रामपुर रोड, देवलचौड़, बेलबाबा, खन्ना फार्म आदि जगहों पर आपूर्ति ठप हो गई। टीपी नगर सब स्टेशन से करीब पंद्रह हजार कनेक्शन हैं। इसके चलते वर्क फार्म होम समेत अन्य कार्य करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) डीडी पांगती ने बताया कि बिजली लाइन में आयी खराबी को करीब 12:30 पर ठीक कर आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन

छह दिन आपूर्ति प्रभावित रहेगी
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम ने पुराना डीजल पावर हाउस परिसर काठगोदाम में नया सब स्टेशन तैयार किया है। इससे गायत्री नगर समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति नए सब स्टेशन के माध्यम से होगी। अधिशासी अभियंता (नगर) डीएस बिष्ट ने बताया कि कई इलाकों में काठगोदाम सब स्टेशन की जगह कई इलाकों में नए सब स्टेशन के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए नए फीडर तैयार करने समेत अन्य कार्य होने हैं। इस कारण 11 से 16 अक्तूबर तक सुबह 10 से शाम 4:30 तक आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि संबंधित कार्य के चलते हाइडिल गेट, गायत्री नगर, कॉल टैक्स, नैनीताल रोड के कुछ क्षेत्र आदि में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नए सब स्टेशन बनने से आपूर्ति में और सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed