{"_id":"69d6b2eea77acc4bde04ee3e","slug":"electricity-failure-in-12-gram-panchayats-of-betalghat-block-nainital-news-c-418-1-shld1006-5456-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बेतालघाट ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बेतालघाट ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों में बिजली गुल
Thu, 09 Apr 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की 12 से अधिक ग्राम पंचायतों में मंगलवार की देर रात बिजली जाने से ग्रामीणों ने अंधेरे में रात गुजारी। बुधवार सुबह 9 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली। सुबह के समय तेज बारिश होने के चलते घरों में बिजली नहीं होने से लोग परेशान रहे। ऊर्जा निगम के जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कैंची के पास विद्युत लाइन में टहनी गिरने से बाधित हुई लाइन की मरम्मत कराकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन