फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electric trains started operating from Kathgodam

काठगोदाम से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन हुआ शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electric trains started operating from Kathgodam
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इससे डीजल की बचत होगी साथ ही पर्यावरण के लिए भी बेहतर होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही अन्य इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

लालकुआं से बरेली रेलवे लाइन विद्युतीकरण का काम पहले हो गया था, बाद में लालकुआं से काठगोदाम तक रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद 29 जून को ट्रेन संचालन का परीक्षण भी कर लिया गया था।
विज्ञापन

हाल के दिनों से रेलवे ने इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह बताते हैं कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सात नियमित ट्रेन के अलावा साप्ताहिक ट्रेनों का भी संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजन से काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ -काठगोदाम और मुंबई-काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।
सीपीआरओ पंकज सिंह के अनुसार भविष्य में अन्य ट्रेनों का संचालन भी इसी माध्यम से किया जाएगा। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि यह रेलवे की एक और उपलब्धि है। इस ट्रेन के संचालन होने से डीजल की काफी बचत होगी। यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed