फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election Counting in Haldwani

नैनीताल विधानसभा का सबसे पहले आएगा रिजल्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Election Counting in Haldwani
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन विभाग ने मतगणना की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। इस बार सबसे पहले नैनीताल विधानसभा और सबसे अंत में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आएगा। नैनीताल विधानसभा में सबसे कम प्रत्याशी होने के कारण यहां का रिजल्ट सबसे जल्दी आएगा। कोरोना के कारण इस बार एक विधानसभा की मतगणना तीन-तीन हाल में होगी।
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए पहली बार प्रत्येक विधानसभा की मतगणना तीन-तीन हाल में मतगणना होगी। प्रत्येक हाल में सात-सात टेबल लगेगी। इसमें सात टेबल में ईवीएम की मतगणना होगी। एक हाल में सर्विस वोटर की गणना होगी। सर्विस वोटरों की गणना के लिए चार टेबल और चार स्कैनर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल विधानसभा में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस कारण सबसे जल्दी नैनीताल विधानसभा का रिजल्ट आएगा। इसके बाद लालकुआं, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी और सबसे लास्ट में कालाढूंगी विधानसभा का रिजल्ट आएगा।
विज्ञापन

यहां इतने राउंड में होगी काउंटिंग
विधानसभा क्षेत्र ईवीएम काउंटिंग के चरण
लालकुआं 142 11
रामनगर 148 11
भीमताल 153 11
नैनीताल 164 12
हल्द्वानी 183 14
कालाढूंगी 218 16
आठ बजे से पोस्टल बैलेट, 8:30 बजे से ईवीएम की शुरू होगी मतगणना
नौ बजे से आने लगेंगे रुझान
हल्द्वानी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना शुरू होगी। इसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम की गणना शुरू होगी। नौ बजे से रुझान आने शुरू होंगे। इसके बाद प्रत्येक 20 मिनट में अगला चरण की मतगणना शुरू होगी। एक बजे तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी की किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बजे तक आ जाएगा रिजल्ट
हल्द्वानी। ईवीएम की गिनती तीन बजे तक समाप्त हो जाएगी। इसके बाद रेंडम वीवीपैट की गणना होगी। जिला निर्वाचन विभाग चार बजे पूरा रिजल्ट घोषित कर देगा। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने कहा कि चार बजे तक पूरी मतगणना समाप्त कर रिजल्ट ईसीआई की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।
इस विधानसभा में इतने प्रत्याशी मैदान में -
- नैनीताल - 05
- कालाढूंगी - 11
- लालकुआं - 13
- भीमताल - 10
- हल्द्वानी - 13
- रामनगर - 11
इतने वोटरों ने दिया है वोट -
- लालकुआं - 120392
- भीमताल - 100634
- नैनीताल - 109970
- हल्द्वानी- 171639
- कालाढूंगी- 121868
- रामनगर- 775899
इतने कर्मचारी लगाए गए हैं मतगणना में -
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के छह विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 700 कर्मचारी लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि कर्मचारियों का अंतिम रेंडमाइजेशन आर्ब्जवर के सामने मतगणना के दिन ही होगा। कहा कि सुबह पांच बजे कर्मचारी को रेंडमाइजेशन होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सुबह छह बजे से सात बजे के बीच पहुंचना होगा। यहीं कर्मचारियों को पता चलेगा कि उनकी ड्यूटी किस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में लगी है।
मतगणना के लिए रहेगी अभेद्य सुरक्षा
= 11 राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में पुलिस रेहगी तैनात
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में मतगणना के लिए 11 राजपत्रित अधिकारियों के अधीन त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कालेज के बाहर भी फोर्स तैनात की जाएगी। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि एमबीपीजी कालेज में ईवीएम की सुरक्षा के लिए दो प्लाटून अंदर और एक प्लाटून अंदर अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा आउटर में तीन उपनिरीक्षकों की गारद तैनात है। ईवीएम के अंदर किसी को प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। आग से बचाव 254 कांस्टेबल,80 महिला कांस्टेबल,116 एचसीपी पुुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। एसपी सिटी और एसपी क्राइम अंदर और बाहर के सुरक्षा की देखरेख करेंगे। किसी भी स्थिति से निबटने के लिए बनभूलपुरा और कोतवाली में दो दो प्लाटून पीएसी रिजर्व रहेगी। यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। सौरभ होटल से लेकर तिकोनिया तक वाहन नहीं चलेंगे।
मतगणना के दिन रूट डायवर्जन देखकर निकलें
हल्द्वानी। मतगणना के दिन 10 मार्च को आम लोगों पुलिस का रूट डायवर्जन देखकर ही निकलें तो अच्छा होगा। तिकोनिया चौराहा से आवास विकास तिराहा (सौरभ होटल तिराहा) तक सरकारी वाहनों को छोड़कर कोई अन्य वाहन नहीं चलेगा।
एसपी यातायात डॉ. जगदीश प्रसाद के अनुसार सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा, कुल्यालपुरा चौराहा से डिग्री कॉलेज तिराहा तक तक मुख्य मार्ग होगा। तिकोनिया से कैनाल रोड, कुल्यालपुरा चौराहा से पानी की टंकी वन वे रहेगा।
रूट डायवर्जन
= पर्वतीय क्षेत्रों से रामपुर रोड और बरेली रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास मार्ग से होते हुए तीनपानी तिराहे से गुजरना होगा। छोटे वाहन भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे।
= पर्वतीय क्षेत्र से कालाढूंगी या रामनगर रोड की ओर जाने वाले वाहन हाईडिल तिराहा, पनचक्की तिराहा, लालडॉठ होते हुए अपने गंतव्य स्थल जाएंगे।
= रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन शीतल होटल तिराहा रामपुर रोड से बरेली रोड होते हुए तीनपानी तिराहा, गौला बाईपास रोड से जाएंगे। रामपुर रोड से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले छोटे वाहन आईटीआई तिराहे से धानमिल रोड,कैंसर अस्पताल से मुखानी चौराहा जाएंगे।
पर्वतीय क्षेत्र जाने वाली केएमओयू की बसें ताज चौराहा, बनभूलपुरा, गौलापुल से नारीमन तिराहा काठगोदाम की तरफ जाएंगी।
= पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली केएमओयू और रोडवेज की बसें नारीमन तिराहा काठगोदाम से चोरगलिया रोड, गौलापुल, बनभूलपुरा, ताज चौराहा से आएंगी। पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाली रोडवेज की बसें स्टेशन के पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड कुल्यालपुरा चौराहा, पानी की टंकी, पनचक्की तिराहा होते हुए अपने गंतव्यस्थल जाएंगी।
रस्सा और बैरियर
रस्सा बैरियर के साथ पुलिस हाइडिल गेट तिराहा, कॉलटैक्स तिराहा, पनचक्की तिराहा, दोनहरिया तिराहा, आवास विकास तिराहा निकट सौरभ होटल, बॉम्बे अस्पताल तिराहा, ठंडी सड़क, सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा, द कैफे के पास, महारानी होटल के पास, रैंबो कलर लैब तिराहा, खालसा इंटर कॉलेज तिराहा, डिग्री कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा चौराहा, एमबी इंटर कालेज गेट,तिकोनिया चौराहा और पानी की टंकी सहित 16 स्थानों पर मौजूद रहेगी।
पार्किंग व्यवस्था
= एमबी इंटर कालेज मैदान में मतगणना ड्यूटी में नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों के वाहन, पत्रकारों के वाहन के साथ हल्द्वानी और लालकुआं से संबंधित प्रत्याशियों, एजेंटों के वाहन खड़े होंगे।
= खालसा इंटर कालेज मैदान में पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग होगी। वीर शिवा स्कूल, क्वींस मैरी स्कूल, देवाशीष होटल के पास, नैनीताल और भीमताल विधानसभा के प्रत्याशियों, एजेंटों के वाहन खड़े होंगे।
= महिला डिग्री कॉलेज पार्किंग में कालाढूंगी एवं रामनगर विधानसभा प्रत्याशियों, एजेंटों के वाहन खड़े होंगे। परख इमेंजिंग सेंटर के सामने भोटियापड़ाव टैक्सी स्टैंड के लिए निर्धारित की गई है।

=============
मीडिया सेंटर के माध्यम से लोगों को मिलेगी परिणाम की जानकारी
हल्द्वानी। त्रुटि रहित मतगणना कराने को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कुमाऊं के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए। रावत ने कहा कि परिणामों को मीडिया सेंटर के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए सभी मतगणना केंद्रों में मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है। जहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करा लें। मतगणना केंद्रों में प्रवेश के लिए मीडिया को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्राधिकार पत्र दिए गए हैं, अधिकृत व्यक्तियों के अलावा किसी को भी मतगणना केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed