फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elders will be able to get advice from a doctor sitting at home

बुजुर्ग घर बैठे फोन पर ले सकेंगे डॉक्टर की सलाह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Elders will be able to get advice from a doctor sitting at home
नैनीताल। मिशन मेरा पहाड़ और डॉक्टरों ने नैनीताल शहर के बुजुर्ग और अति जरूरतमंद लोगों को फोन पर निशुल्क परामर्श देने का निर्णय लिया है। डॉक्टरों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते 75 या अधिक आयु वाले लोग अस्पताल नहीं आ सकते तो वे फोन घुमाएं। उन्हें बीमारी के उपचार संबंधी राय दी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को मिशन मेरा पहाड़ से जुडे लोगों और डॉक्टरों टीम की संयुक्त बैठक में तय किया गया कि कोरोना वायरस के चलते अस्पतालों में ओपीडी नहीं चल पा रही है सिर्फ इमरजेंसी ही देखी जा रही है। ऐसे में डॉक्टर अब बुजुर्ग लोगों को घर बैठे ही फोन पर नि:शुल्क परामर्श देंगे। हर रोज अपरान्ह एक बजे से रात नौ बजे तक परामर्श लिया जा सकता है। बैठक में चिकित्सकों के अलावा मिशन मेरा पहाड़ से कमल जगाती, जीवंती भट्ट, बॉबी डे व पालिका सभासद सुरेश चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन

इन्हें कर सकते हैं फोन
-फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल 9412364484
-डॉ. सुशील भट्ट 9411167619
-महिला फिजिशियन डॉ. नेहा 9917021129
-डेंटिस्ट डॉ. तनुजा पाल 9997812727
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed