फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly man and daughter-in-law attacked, FIR registered on court's orders

Nainital News: बुजुर्ग व बहू पर हमला, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Elderly man and daughter-in-law attacked, FIR registered on court's orders
हल्द्वानी। राजपुरा पड़ाव में ठेला हटाने के विवाद में पांच फरवरी को विजय कुमार (60) और उनकी बहू रेखा को पड़ोसियों ने पीट दिया। पुलिस ने जब शिकायत की सुनवाई नहीं की तो पीड़ित कोर्ट चले गए। हल्द्वानी कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की रात पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

विजय कुमार निवासी गली नंबर 13 राजपुरा पड़ाव ने न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच फरवरी की शाम करीब सात बजे उनका पड़ोसी प्रेम पाल, उसका पुत्र बिन्ने व रवि, पत्नी लल्ली और बिन्ने की पत्नी खुशबू उनके घर में घुस आए। प्रेम पाल ने रास्ते से ठेला हटाने के लिए गाली-गलौज शुरू कर दी। समझाने पर उसने विजय पर डंडे से वार किया। बहू रेखा ने रोका और उनके हाथ में चोट लग गई। परिवार के सदस्यों ने उन्हें बचाया जिसके बाद हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed