फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly bike rider dies after hitting a wall

दीवार से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies after hitting a wall
प्रतीकात्मक।
भवाली (नैनीताल)। अल्मोड़ा-भवाली हाईवे स्थित निगलाट के पास बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भवाली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे दीवान सिंह (60) पुत्र शेर सिंह निवासी मोतीनगर हल्द्वानी अपनी बाइक से अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। निगलाट के पास अचानक अनियंत्रित हुई बाइक दीवार से टकरा गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल व्यक्ति की मौत हो गई थी। एसआई गुलाब कंबोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed