{"_id":"69b1b26516d9c2db5403f426","slug":"ek-galat-shabd-ya-sparsh-ban-sakata-hai-maanasik-tanaav-ka-kaaran-jangapaangee-nainital-news-c-238-1-shld1023-123507-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गलत शब्द या स्पर्श बन सकता है मानसिक तनाव का कारण : जंगपांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गलत शब्द या स्पर्श बन सकता है मानसिक तनाव का कारण : जंगपांगी
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के माता जियारानी महिला अध्ययन केंद्र में कार्यस्थल पर महिलाओं और छात्राओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पॉश) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
एक्शन एड एनजीओ से जुड़ी पॉश एक्टिविस्ट हीरा जंगपांगी ने कहा कि कार्यस्थल पर एक गलत शब्द, वाक्य या स्पर्श भी मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। जंगपांगी ने धारा 9 के तहत शिकायत दर्ज करने और धारा 12 के अंतर्गत लिखित शिकायत की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में झूठी शिकायत के लिए दंड के प्रावधानों और आंतरिक शिकायत समिति की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई। यहां मुख्य अतिथि प्रो. ललित तिवारी, केंद्र की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, डॉ. किरण तिवारी, सचिन, सरिता, निकिता और काजल आदि मौजूद रहीं।