{"_id":"6ad14354261fdc8a9c013aa5","slug":"eighth-grade-student-travels-from-dehradun-to-haldwani-to-see-youtubers-car-haldwani-news-c-8-1-hld1057-851744-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: यूट्यूबर की कार देखने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा आठवीं का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: यूट्यूबर की कार देखने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा आठवीं का छात्र
Fri, 16 Oct 2026 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूट्यूबर सौरभ जोशी के लग्जरी कार देखने के लिए देहरादून के सेलाकुईं निवासी एक 13 वर्षीय किशोर घर से भागकर हल्द्वानी पहुंच गया। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर किशोर सीधे यूट्यूबर के घर जा पहुंचा। जहां सौरभ जोशी ने उसे कारें दिखाने के साथ-साथ होम टूर भी कराया। इसके बाद कोतवाली हल्द्वानी लाकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर सकुशल उन्हें सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार किशोर 8वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह घर से भाग कर हल्द्वानी यूट्यूबर सौरभ जोशी के घर पहुंच गया। एएचटीयू की प्रभारी एसआई सुनीता कुंवर ने जब उससे बातचीत की तब उसने पुलिस को बताया कि वह करीब चार वर्षों से यूट्यूबर के व्लॉग देखता आ रहा है। उनके पास मौजूद एक लग्जरी कार को वह करीब से देखना चाहता था। इसलिए घर पर आने वाले रिश्तेदारों से मिलने वाले रुपये एकत्र करके वह घर से भागा और ट्रेन से हल्द्वानी पहुंच गया। इसके बाद सौरभ जोशी ने उसे अपनी सभी कार दिखाईं और होम टूर भी कराया। एएचटीयू की प्रभारी सुनीता कुंवर ने बताया कि बच्चे के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया है। साथ ही बच्चे की काउंसलिंग भी की गई है।