{"_id":"339e6838321a2e12eadbc4b0331ae19f","slug":"eight-years-of-rainfall-records-broken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का आठ सालों का रिकार्ड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का आठ सालों का रिकार्ड टूटा
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sun, 05 Apr 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 24 घंटे में हुई बारिश ने पिछले आठ सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। एक ही दिन में 17.5 एमएम बरसात रिकार्ड की गई, जो कि अप्रैल पूरे महीने में 15.8 एमएम होने की संभावना थी। वहीं, बारिश से अचानक ठंड बढ़ गई है। एक सप्ताह में करीब दस डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने करवट बदली है। पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में साढ़े छह किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही रिमझिम बारिश हो रही है। पंतनगर मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 17.5 एमएम बारिश हुई है, जबकि अप्रैल महीने में 15.8 एमएम बारिश होने की संभावना थी। बारिश होने से अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। एक सप्ताह पहले तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विज्ञानी एचएस कुशवाहा के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में पर्वतीय इलाकों में 10 एमएम और मैदानी इलाकों में पांच एमएम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विगत आठ सालों में 4 अप्रैल का तापमान और बरसात का रिकार्ड
2007 में अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस, बरसात नहीं हुई।
2008 में अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस, दो एमएम बरसात हुई।
2009 में अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस, बरसात नहीं हुई।
2010 में अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस, बरसात नहीं हुई।
2011 में अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस, बरसात नहीं हुई।
2012 में अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस, बरसात नहीं हुई।
2013 में अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम 14.9 डिग्री सेल्सियस, बरसात नहीं हुई।
2014 में अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस, बरसात नहीं हुई।
फिर निकले स्वेटर और जैकेट
बारिश से ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़े फिर निकालने पड़े हैं। सप्ताह भर पहले 32 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने से लोगों ने गर्म कपड़े पैक कर दिए थे। शनिवार को अधिकतर लोग स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए।
विज्ञापन