फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight lakh pensioners will be verified from third party in haldwani

Uttarakhand: आठ लाख पेंशनर्स का होगा थर्ड पार्टी से सत्यापन, समाज कल्याण निदेशालय ने की जांच, क्यों जानिए वजह

Wed, 22 Nov 2023 11:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 Nov 2023 11:34 AM IST
सार

उत्तराखंड में गलत प्रमाण पत्र लगाकर समाज कल्याण से पेंशन लेने वालों पर कार्रवाई होगी।  समाज कल्याण निदेशालय ने कुछ समय पहले जांच शुरू की थी। जांच में कई लोग ऐसे सामने आए थे जो मृत थे और उन्हें लगातार पेंशन जारी की जा रही थी। 

विज्ञापन
Eight lakh pensioners will be verified from third party in haldwani
पेंशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गलत प्रमाण पत्र लगाकर समाज कल्याण से पेंशन लेने वालों पर कार्रवाई होगी। समाज कल्याण विभाग ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट पर विचार कर रहा है। पहले चरण में सर्वाधिक पेंशनर्स वाले शहरों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


समाज कल्याण निदेशालय ने कुछ समय पहले जांच शुरू की थी। जांच में कई लोग ऐसे सामने आए थे जो मृत थे और उन्हें लगातार पेंशन जारी की जा रही थी। फिर यह बात भी सामने आई कि राज्य के आठ लाख से भी अधिक पेंशनर का सत्यापन नहीं हुआ है। विभागीय कर्मचारियों की कमी की वजह से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। अब समाज कल्याण निदेशालय इन पेंशनर का थर्ड पार्टी सत्यापन करने पर विचार कर रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


शासन ने अनुमति दी तो यह प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।  पहले चरण में देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश सहित ज्यादा पेंशनर्स वाले जिलों को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं में पारदर्शिता लाना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी अपात्र व्यक्ति की वजह से कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। थर्ड पार्टी ऑडिट की प्रक्रिया को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। बड़ा प्रोजेक्ट होने की वजह से कुछ समय लग रहा है लेकिन जल्द सत्यापन कार्य शुरू किया जाएगा।  -आशीष भटगांई, निदेशक समाज कल्याण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed