फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Efforts to prepare estimates for development works in the wards are intensified.

Nainital News: वार्डों में विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट बनाने की कवायद तेज

Mon, 03 Nov 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Efforts to prepare estimates for development works in the wards are intensified.
नैनीताल। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या की घोषणा के क्रम में सभासदों की ओर से प्रस्ताव देने के बाद नगर पालिका की ओर से एस्टीमेट बनाने की कवायद शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले पालिका बोर्ड को भी विधायक की ओर से प्रत्येक वार्ड के क्रम में दो-दो लाख रुपये की धनराशि दी गई थी। लेकिन प्रस्ताव समेत विभागीय औपचारिकता के बाद लगभग दो वर्ष से अधिक समय बाद इस धनराशि से कार्य हो सका। इसी कारण विधायक ने वर्तमान बोर्ड के समक्ष पुराने कार्य पूर्ण करने तथा तभी प्रत्येक वार्ड को तीन-तीन लाख रुपये की घोषणा की। इधर सदस्यों के दबाव के बाद पुरानी धनराशि पर तेजी से कार्य हो रहा है, जो अंतिम चरण में है। नई घोषणा के सापेक्ष सभासदों से प्रस्ताव मांगे जा चुके हैं। पालिका अभियंता विपिन चंद्रा ने बताया कि सभी सभासदों के प्रस्ताव मंगा लिए गए है, उनकी ओर से एस्टीमेट भी बनाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed