फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Education maestros hearing on the case on Dec. 3,

शिक्षा आचार्यों के मामले पर सुनवाई 3 दिसंबर को

Wed, 25 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Wed, 25 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने शिक्षा आचार्यों को शिक्षा मित्रों के रूप में समायोजित करने के मामले में अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तिथि नियत की है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया एवं न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

विज्ञापन


मामले के अनुसार पूर्व में चंपावत निवासी चंपा अधिकारी और अन्य ने हाईकोर्ट की एकलपीठ के समक्ष याचिका दायर कर कहा था कि सरकार की ओर से 19 नवंबर, 2010 को शासनादेश जारी कर कहा गया था कि 1170 स्नातक योग्यता धारक शिक्षा आचार्यों को शिक्षा मित्रों के रूप में समायोजित किया जाएगा,  किंतु नहीं किया गया।
विज्ञापन


इस प्रकरण में एकलपीठ ने याचिकाकर्ताओं को शिक्षा मित्र के रूप में नियुक्त करने के आदेश पारित किया था। एकलपीठ के इस आदेश को सरकार की ओर से स्पेशल अपील दायर कर चुनौती दी गई थी। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed