फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eco-sensitive zone of the reserve set Nandur

नंधौर अभ्यारण्य का इको सेंसेटिव जोन तय

Mon, 29 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 29 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



नंधौर अभ्यारण्य के इको सेंसेटिव जोन का एरिया तय कर दिया गया है। करीब साठ हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल इको सेंसेटिव जोन में आयेगा। इसमें वन विभाग ने गांवों को बाहर कर दिया है। इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र के नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथारिटी (एनटीसीए) को भेजा गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इको सेंसेटिव जोन घोषित करने का आदेश दिया है। इसके बाद से जंगलात जोन की सीमा तय करने के काम में जुटा था। अब वन विभाग ने नंधौर अभ्यारण्य की सीमा तय कर उसका प्रस्ताव एनटीसीए को भेजा है। इसमें अभ्यारण्य को छोड़कर 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल का हिस्सा लिया गया है। इसमें जंगल और आसपास के गांवों को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

जो क्षेत्र शामिल किया गया है, उसमें हल्द्वानी वन प्रभाग पूरा(डांडा, नंधौर, जौलासाल, छकाता रेंज), तराई पूर्वी वन प्रभाग का दक्षिण जौलासाल, रनसाली, किलपुरा, खटीमा और चंपावत वन प्रभाग का कुछ हिस्सा शामिल है। यह प्रस्ताव बीते दिनों देहरादून के माध्यम से एनटीसीए को भेजा गया है। जहां से अंतिम प्रक्रिया पूरी होगी। वनाधिकारियों के अनुसार इको सेंसेटिव जोन बनने से गांव वालों के हक हकूक आदि पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पूर्व की स्थिति के हिसाब से ही उनके अधिकार सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी प्रक्रिया के बाद भूमि हस्तांतरण
हल्द्वानी। इको सेंसेटिव जोन बनने से वन भूमि हस्तांतरण के लिए कड़ी प्रक्रिया से गुजरना होगा। सामान्य तौर पर वन भूमि मिल जाती है, अब यह नहीं होगा। प्रयोक्ता एजेंसी को ज्यादा कारण देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed