{"_id":"0c62148b47efb60cb7c1d1399c473e38","slug":"earth-day-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर पृथ्वी दिवस मनाया गया। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा विशेष कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण, कविताओं व स्लोगन आदि के माध्यम से पृथ्वी दिवस की महत्ता की जानकारी दी। कार्यक्रम में ईशा रावत, श्रेया लोबियाल, गौरव जोशी, सिमरन सलमानी, नमन, सागर पांडेय, आयुष बोरा, दिलीशा, दीक्षा कर्मयाल, नेहा भंडारी तथा लकी भट्ट आदि बच्चों ने भाग लिया। अंत में बच्चों ने पर्यावरण दूषित न करने और पौधे लगाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इंस्प्रेशन स्कूल में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने अपनी धरा को बचाने का संकल्प लिया। जूनियर वर्ग के बच्चे पृथ्वी पर जीवन को दर्शाने के लिए विभिन्न वेशभूषाओं में सजकर आए। कोई पेड़ तो कोई फूल, जानवर आदि के रूप में संदेश दे रहे थे। संचालन दीपशिखा सदाना और दीप कौर ने किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, हेड मिस्ट्रेस प्रकृति माथुर, संजय गोस्वामी, प्रेम गोस्वामी, राधा पिल्खवाल, प्रियंका शर्मा आदि थे। द हाई लैंडर्स पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को स्कूल प्रांगण में सजाया गया। प्रधानाचार्या रोमी घई आदि थे।
विज्ञापन