फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   eacher's car book in Dhangarhi drain

धनगढ़ी नाले में बही शिक्षकों की कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
eacher's car book in Dhangarhi drain
रामनगर में धनगढ़ी नाले पर लगा जाम, जेसीबी से रास्ता साफ करते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर/मौलेखाल। स्कूल जा रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं की कार मंगलवार की सुबह धनगढ़ी नाले में बह गई। अन्य वाहनों में सवार लोगों ने उन्हें बचा लिया लेकिन कार तेज बहाव में काफी दूर तक बहती चली गई। इस दौरान वहां यातायात अवरुद्ध रहा। बहाव कम होने पर जिसे सुचारु किया गया।
विज्ञापन

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नेशनल हाईवे 309 (रामनगर-मोहान मार्ग) पर धनगढ़ी नाला मंगलवार सुबह सात बजे उफान पर आ गया। इसी दौरान मारुति कार यूके-19-ए-3215 में सवार सुरेश चंद्र जोशी निवासी दुर्गापुरी रामनगर, देवकी रावत निवासी कोटद्वार रोड रामनगर, विमला शर्मा निवासी टेड़ा रोड रामनगर और आयुषी ग्रोवर निवासी गिरिताल (काशीपुर) कार सहित बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, कार काफी दूर तक बहती चली गई। कार सुरेश जोशी चला रहे थे।
विज्ञापन

शिक्षिका देवकी रावत और विमला शर्मा प्राथमिक स्कूल रिक्वासी में तैनात हैं। इस हादसे के चलते वे स्कूल नहीं पहुंच सकीं और स्कूल बंद रहा। शिक्षिका आयुषी ग्रोवर और सुरेश चंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय दयोना में तैनात हैं। वहां अन्य शिक्षक ने स्कूल खोला।

रामनगर में धनगढ़ी नाले में बही शिक्षकों की कार।

रामनगर में धनगढ़ी नाले में बही शिक्षकों की कार।- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed