{"_id":"59457c3f4f1c1b48298b4927","slug":"e-ticket-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा की बैटरी फटने से मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा की बैटरी फटने से मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
ब्लास्ट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज मस्जिद नई बस्ती में शनिवार की सुबह ई रिक्शा की बैटरी ब्लास्ट होने से भगदड़ मच गई। संयोग था कि ई रिक्शा के पास उस समय कोई खड़ा नहीं था। ई रिक्शा मालिक का कहना था कि उसे एजेंसी मालिक से बैटरी बदलने की शिकायत की थी लेकिन एजेंसी मालिक टालमटोल कर रहा था।
विज्ञापन
इंदिरानगर निवासी मोहम्मद फहीम ने चार महीने पहले अब्दुल्ला बिल्डिंग स्थित एजेंसी से ई रिक्शा खरीदा था। आरोप है कि उसने चार माह में तीन बार बैटरी बदलवाई लेकिन वह करंट लेने में दिक्कत कर रही थी। चौथी बार भी उसने एजेंसी मालिक से नई बैटरी देने का अनुरोध किया लेकिन वह टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन
फहीम के पिता शकील का आरोप था कि एजेंसी मालिक ने पुरानी बैटरी दी थी। शनिवार को फहीम ने अपना ई रिक्शा ताज मस्जिद के पास सुबह करीब आठ बजे खड़ा किया था। इस बीच अचानक बैटरी में ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही पहले तो लोग भागे फिर मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
पर्व सभासद जियाउद्दीन कुरैशी ने इस मामले में कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि बैटरी नकली प्रतीत हो रही है। इस मामले में ई रिक्शा मालिक और क्षेत्रीय लोग 18 जून को एजेंसी मालिक के पास जाएंगे।