{"_id":"6890f7882a8ea4a13e02f37e","slug":"e-rickshaws-will-not-run-on-the-main-road-of-haldwani-haldwani-news-c-8-1-hld1044-611767-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी के मुख्य मार्ग पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी के मुख्य मार्ग पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
विज्ञापन
हल्द्वानी। पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद अब एक बार फिर सिटी बस सेवा के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सिटी बस में लगने वाले वाहनों को यात्रियों की कमी न हो, इसके लिए विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए शहर के छह रूटों पर पड़ने वाले मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन रोका जाएगा।
तीन दिन पहले परिवहन विभाग कार्यालय में बैठक में इस पर चर्चा हुई थी।सिटी बस सेवा शहर के छह रूटों पर शुरू होगी। इसका काठगोदाम से पंचायत घर और गौलापार स्टेडियम से कमलुवागांजा तक संचालन होना है। इस समय शहर में चार हजार से ज्यादा ई-रिक्शा हैं। ऐसे में बसों को यात्री मिलने में मुश्किल होगी तो यह सेवा लंबी नहीं चल पाएगी।
बस सेवा के रूटों पर जो भी मुख्य मार्ग हैं, उन पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। यह आदेश हादसों को रोकने और जाम से बचने के लिए लिया गया है। सिटी बस सेवा के उद्घाटन की तारीख भी जल्द ही घोषित की जाएगी। - सुनील शर्मा, आरटीओ