{"_id":"5a29966a4f1c1ba12d8b7327","slug":"dustbins-to-be-used-in-four-wheelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पहिया वाहन में लगाने होंगे कूड़ेदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पहिया वाहन में लगाने होंगे कूड़ेदान
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में चार पहिया नए वाहनों में शोरूम से निकलने पर ही कूड़ेदान लगाना होगा। कूड़ेदान नहीं लगाने पर शोरूम संचालकों पर कार्रवाई होगी। वाहन का रजिस्ट्रेशन भी नहीं होगा। लोगों की ओर से शिकायत मिल रही थी कि चौपहिया वाहन भी गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसमें बैठे लोग कुछ खा पीकर कूड़ा सड़क में फेंक देते हैं।
इसे देखते हुए शासन ने सभी आरटीओ कार्यालयों के लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि अब सभी चौपहिया नए वाहनों (कॉमर्शियल या प्राइवेट) पर कूड़ेदान लगाना होगा। कूड़ेदान न लगाने पर कार्रवाई करने को कहा गया है। आदेश मिलने के बाद आरटीओ ने सभी एजेंसियों को पत्र भेजा है।
इसमें कहा गया है कि अब सभी नए चौपहिया वाहन शोरूम से तब निकलेंगे जब उनपर कूड़ेदान लगा होगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन भी कूड़ेदान लगे होने पर किया जाएगा। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि सभी एजेंसियों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
फीस जमा की है तो आज बना लें लाइसेंस
अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए फीस जमा की है तो शुक्रवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लें। ऐसा न होने पर आपकी फीस वापस नहीं मिलेगी। नया लाइसेंस बनाने के लिए सोमवार से दोबारा फीस जमा करनी पड़ेगी। सोमवार से वाहन फोर साफ्टवेयर लांच होने जा रहा है। एआरटीओ संदीप वर्मा ने कहा कि फीस जमा करने वाले शुक्रवार को ही लाइसेंस बना लें।