फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dungarpur village is shining with free electricity

Nainital News: मुफ्त की बिजली से जगमग हो रहा डूंगरपुर गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dungarpur village is shining with free electricity
हल्द्वानी। शहर से सटे इलाके में एक ऐसा गांव भी है जो मुफ्त की बिजली से जगमग हो रहा है। इस गांव के जागरूक लोग सौर ऊर्जा के जरिये आमदनी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ जग्गी के ग्राम डूंगरपुर में करीब 150 परिवार रहते हैं। लगभग 430 आबादी वाले इस गांव के अधिकतर लोग खेतीबाड़ी करते हैं। इस राजस्व गांव की पिछले छह महीने में तस्वीर ही बदल गई है। यहां के 70 फीसदी से अधिक जागरूक ग्रामीणों ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाया और सोलर प्लांट लगवा लिए। केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ लेकर आसान दरों पर लगे यह सौर ऊर्जा प्लांट ग्रामीणों की आय का साधन भी बन गए हैं। हर उपभोक्ता एक दिन में औसतन छह से 12 यूनिट तक बिजली यूपीसीएल को उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही घर मुफ्त की बिजली से रोशन हो रहे हैं। सोलर प्लांट लगाने में पूर्व प्रधान मीना भट्ट ने भी ग्रामीणों का सहयोग किया। आंकड़ों के अनुसार अब तक ग्रामीण एक लाख यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन कर चार लाख रुपये से अधिक की आय की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed