फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Information about fundamental rights given to students

छात्र-छात्राओं को दी मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Information about fundamental rights given to students
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसारदेवी में विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर में मौजूद छात्र-छात्रा? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसारदेवी में आयोजित विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर में प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने छात्र-छात्राओं को संविधान के अंतर्गत प्राप्त मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का नागरिक होने के नाते हमारे कुछ अधिकारों के साथ ही कर्तव्य भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। उपलब्ध साधनों के आधार पर अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सूचना का अधिकार अधिनियम, गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया। सचिव ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए जिले में संकल्प: नशा मुक्त देव भूमि अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए तहसील स्तर पर भी 10 टीमें गठित की गई हैं। इस अवसर पर पीएलवी विनीता आर्या, आशा लोहनी, दीपा आर्या, नीमा बिनवाल के अलावा विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे। छात्र-छात्राओं को 170 सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed