फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   dugdh sangh ne utpaadakon ke lie doodh ka mooly do rupaye skel rakha

Nainital News: दुग्ध संघ ने उत्पादकों के लिए दूध का मूल्य दो रुपये बढ़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
dugdh sangh ne utpaadakon ke lie doodh ka mooly do rupaye skel rakha
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने दो वर्ष पूरे होने पर दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी घोषणा की है। 15 अप्रैल से जनपद के दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर दूध पर दो रुपये अधिक मिलेंगे। यह घोषणा बुधवार को आयोजित संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की।
विज्ञापन


इस अवसर पर सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली तीन महिला दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित भी किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हजारों किसानों की आय में वृद्धि हुई है। मुकेश बोरा ने बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य जनपद के दुग्ध उत्पादकों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने 826 महिला दुग्ध उत्पादकों के समक्ष यह मूल्य वृद्धि की घोषणा की। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और साइबर क्राइम व महिला उत्पीड़न पर भी चर्चा हुई। जिला योजना से 4 लाख 51 हजार रुपये और दुग्ध विकास विभाग से भी चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन



महिला दुग्ध उत्पादकों को किया सम्मानित
महिला डेयरी विकास योजना में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हरिपुर कुंवर सिंह आनंदपुर की हिमानी देवी को 25 हजार का चेक प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर रहीं हिमानी देवी को 15 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दीपा देवी को 10 हजार का चेक दिया गया। इस दौरान डेयरी विकास विभाग के उपनिदेशक संजय उपाध्याय और यूसीडीएफ के आरएम तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed