फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to the tourist season, the pressure of vehicles increased in Nainital district, force called from other districts

पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल जिले में बढ़ा वाहनों का दबाव दूसरे जिलों से बुलाई फोर्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Due to the tourist season, the pressure of vehicles increased in Nainital district, force called from other districts
पर्यटन सीजन पर बढ़ा वाहनों का दबाव
विज्ञापन

दूसरे जिलों से मंगाई गई अतिरिक्त फोर्स
-एक कंपनी पीएसी को भी किया गया मुस्तैद, जाम पर करेंगे नियंत्रण
-भारी जाम और वाले 17 चौकी क्षेत्र चिन्हित सभी पर तैनात हुई पुलिस
हल्द्वानी। पर्यटन सीजन के चलते जाम पर नियंत्रण करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए हैं। जिले में पहले से ही चल रही पुलिसकर्मियों की कमी के चलते आलम यह है कि दूसरे जिलों से पुलिस बल नैनीताल बुलाना पड़ा है। नैनीताल में चयनित 17 स्पॉट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि जाम की समस्या से निबटा जा सके।

जून की शुरुआत से ही नैनीताल में स्थानीय वाहनों के अलावा दूसरे प्रदेशों और शहरों से आने वालों की आवाजाही बढ़ती जा रही है। भीड़ इतनी है कि हल्द्वानी से ही पर्यटकों को भारी जाम से होकर गुजरना पड़ रहा है। नैनीताल पहुंचने से पहले काठगोदाम और उसके बाद नैनीताल में पार्किंग फुल होने की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते ही दिखाई दे रहे हैं। वर्तमान में पर्यटन सीजन के चलते दो टीआई, दो टीएसआई, पांच हेड कांस्टेबल और 50 कांस्टेबल तैनात किए गए थे। अब जाम की स्थिति बढ़ती देख दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाना पड़ा है। सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित ने बताया कि दूसरे जिलों से अफसरों से लेकर सिपाहियों तक 110 पुलिसकर्मियों की तैनाती नैनीताल में की गई है। इसके साथ ही एक कंपनी पीएसी को भी जगह-जगह तैनात किया गया है। बताया कि नैनीताल में 17 जगहों पर जाम की भारी समस्या रहती है, उन जगहों को चिह्नित करके 18 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

दूसरे जिलों से आए पुलिस कर्मियों की संख्या
उप निरीक्षक यातायात- 04
हेड कांस्टेबल प्रशिक्षण- 83
कानस्ेटबल यातायात- 06
अन्य पुलिसकर्मी- 17
नैनीताल को जाने वाले इन मार्गों पर तैनात रहेगी पुलिस
मल्लीताल- मंगोली, रूसी बाईपास, बारापत्थर, रिक्शा स्टैंड, किलवरी रोड चौकी बैंड- पांच
तल्लीताल- डॉट, इंडिया होटल, नंबर एक बैंड, रूसी बाईपास यातायात अस्थायी, पाइंस यातायात अस्थायी- पांच
भवाली- रामगढ़ तिराहा- एक
भीमताल- सलडी, सुभाष चौक, खुटानी- तीन
मुक्तेश्वर- मुक्तेश्वर, धानाचूली बैंड- दो
रामनगर- बैराज, गर्जिया- दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed