फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to the failure of two tube wells, the public craves for water.

दो नलकूप खराब होने से जनता पानी को तरसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Due to the failure of two tube wells, the public craves for water.
हल्द्वानी। जलसंस्थान के शहर एवं ग्रामीण इलाकों में आए दिन नलकूपों के खराब होने से लोग परेशान हैं। अब आईटीआई और शनिबाजार नलकूप खराब हो गए हैं। इनसे जुड़े इलाकों में बृहस्पतिवार को दस हजार लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित आईटीआई नलकूप से डहरिया समेत आसपास के इलाके में पेयजल आपूर्ति की जाती है। यह नलकूप भी बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। इस कारण आईटीआई नलकूप से जुड़े डहरिया आदि क्षेत्रों में पानी का संकट पैदा हो गया। इससे परेशान लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। शनिबाजार नलकूप खराब होने से आजादनगर समेत अन्य इलाकों में पेयजलापूर्ति बाधित रही। दो नलकूप पहले से खराब चल रहे है। इस कारण 10 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि नलकूपों की मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुखानी क्षेत्र में एक घंटे गुल रही बिजली
हल्द्वानी। कमलुवागांजा बिजलीघर से जुड़े मुखानी फीडर में बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से मुखानी एवं लालडांठ इलाके में करीब एक घंटे बिजली गुल रही। विद्युतापूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed