फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to shortage of doctors in remote areas, patients have to run to the city

Nainital News: दुर्गम क्षेत्रों में डॉक्टरों का टोटा होने से मरीजों को लगानी पड़ रही शहर की दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Due to shortage of doctors in remote areas, patients have to run to the city
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जिले के दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी होने से अस्पताल शोपीस बने हुए हैं। 46 डॉक्टरों के पीजी करने के लिए अन्यत्र जाने से यह दिक्कत हुई है। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पदमपुरी, बेतालघाट, धारी, भीमताल, रामगढ़ आदि सीएचसी सेंटरों के पेरीफेरी में डॉक्टर नहीं हैं। बांडधारी डॉक्टरों के पीजी के लिए अलग अलग जगहों पर चले जाने के कारण अस्पताल खाली हैं। दरअसल सरकारी कोटे से आने वाले डॉक्टर पीजी के लिए अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में चले जाते हैं। कुछ पीजी करने के बाद लौट आते हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण गंभीर बीमारियों के मरीजों को शहर जाना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि कुछ डॉक्टर पीजी के बाद लौट भी रहे हैं। हालांकि कोटाबाग, कालाढूंगी में पीजी करके दो डॉक्टर आ चुके हैं। धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर आ जाएंगी।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में मिला डेंगू का लार्वा, टीम ने नष्ट किया

हल्द्वानी। डेंगू को लेकर सतर्क स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न सरकारी विभागों और स्कूलों में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में डेंगू का लार्वा पाए गया जिसे कीटनाशक से मौके पर नष्ट किया। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि बेस सितंबर में एक डेंगू मरीज का इलाज चल रहा है। वहीं सुशीला तिवारी अस्पताल में दो संदिग्ध रोगी भर्ती हैं। बताया कि अभियान के तहत मिले लार्वा को टीम ने मौके पर नष्ट किया और लोगों को डेंग से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। बताया कि अब तक जिले में डेंगू के आठ रोगी मिले हैं। इनमें दो रोगी यहां रहने वाले हैं जबकि शेष इलाज कराने यहां पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed