{"_id":"68210f4eae3655041c0c266a","slug":"due-to-diversion-there-are-long-queues-of-vehicles-in-the-localities-haldwani-news-c-8-1-hld1044-561718-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डायवर्जन से मोहल्लों में वाहनों की लग रही लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डायवर्जन से मोहल्लों में वाहनों की लग रही लंबी कतारें
Mon, 12 May 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 12 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शनिवार और रविवार के डायवर्जन का असर आसपास के मोहल्लों में दो दिनों तक दिखता है। रविवार को भी नैनीताल रोड से वाहनों को डायवर्ट करने की वजह से वाहन मुखानी क्षेत्र के मोहल्लाें की सड़कों से होकर जाने लगे। इसका असर इतना हुआ कि वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यहां यातायात पुलिस का कोई जिम्मेदार तैनात नहीं था। नतीजतन स्थानीय लोगों को अपने वाहन को निकालने में पसीना छूट गया। उधर रोडवेज बस स्टैंड के पास भी जाम नजर आया।
रविवार को मॉकड्रिल की वजह से भी वाहनों को डायवर्ट किया गया। इससे तमाम वाहन दुर्गा सिटी सेंटर वाले मार्ग के साथ ही एमबी इंटर कॉलेज के पीछे, जगदंबा नगर, मुखानी रोड, गुल्यालपुरा रोड की तरफ से निकले। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे घंटों तक वाहन में लोग फंसे रहे।