फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to dispute with wife, brother-in-law beaten, jaw broken

Nainital News: पत्नी से विवाद के चलते साले काे पीटा, जबड़ा तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Due to dispute with wife, brother-in-law beaten, jaw broken
हल्द्वानी। पत्नी के विवाद में पति ने साले का जबड़ा तोड़ दिया। पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज नहीं किया तो पीड़ित एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी के निर्देश पर बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नई बस्ती बनभूलपुरा निवासी जाहिदा बेगम ने पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा है और अपने 21 वर्षीय बेटे दानिश के साथ रहती है। वर्ष 2012 में उसने अपनी बेटी साफिया का निकाह इंदिरानगर एक मस्जिद के पास निवासी इमरान खां से किया था। दामाद निकाह के बाद से ही पुत्री के साथ मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन

इसी साल तीन जून को दामाद ने बेटी को घर से निकाल दिया। तब से वह उनके संग रह रही है। आरोप है कि दामाद कई बार घर आकर बेटी को तेजाब से जलाने व बेटे को जान से मारने की कोशिश कर चुका है। 24 जून को उनका बेटा दानिश किसी काम से इंदिरानगर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी उसके दामाद इमरान और दामाद के छोटे भाई साहिल ने बेटे के साथ मारपीट कर जबड़ा तोड़ दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed