फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DSB's capture in Kuvivi Inter College Hockey Competition

कुविवि अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में डीएसबी का कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
DSB's capture in Kuvivi Inter College Hockey Competition
नैनीताल में हाकी प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलप - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डीएसबी परिसर की ओर से आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीएसबी परिसर नैनीताल ने राधे हरि पीजी कॉलेज काशीपुर की टीम को 5-0 के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

डीएसए मैदान में मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में नैनीताल की टीम शुरू से ही काशीपुर के खिलाड़ियों पर भारी पड़ी। नैनीताल के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक पांच गोल कर बढ़त बनाई जबकि काशीपुर के खिलाड़ियों ने गोल उतारने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन अंत तक वे एक भी गोल नहीं कर सके।
विज्ञापन

फाइनल के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एनके जोशी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। प्रो. जोशी ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही कुमाऊं विवि के छात्र अन्य गतिविधियों में भी मुकाम हासिल कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हॉकी सचिव सीएल साह, डीएसबी परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एलएस लोधियाल, विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा, डॉ. सीमा चौहान, सुनील कुमार, अनिता रावत, डॉ. रविंद्र बिलवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed