{"_id":"5af8bfb961e9bf6e5b63d2d78d0331c0","slug":"dsb-premises-open-after-winter-vacation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन अवकाश के बाद खुला डीएसबी परिसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकालीन अवकाश के बाद खुला डीएसबी परिसर
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
Updated Thu, 12 Feb 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जनवरी से 10 फरवरी तक रहे शीतावकाश के बाद कुमाऊं विवि का डीएसबी परिसर बुधवार को खुलने से चहल-पहल बढ़ गई। परिसर के निदेशक प्रो.एसपीएस मेहता ने बताया कि पहले दिन कुछ ही कक्षाओं में शिक्षण कार्य चला लेकिन विभिन्न संकायों में रेगुलर व प्राइवेट फार्म जमा करने वाले छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ रही। बताया कि कालेज प्रशासन ने 20 फरवरी से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) के विद्यार्थियों को परीक्षाफल सुधार परीक्षाफल की अंक तालिकाएं भी वितरित की गईं। बता दें प्राइवेट फार्म जमा करने की अंतिम तिथि विवि प्रशासन ने बिना विलंब शुल्क के साथ 16 फरवरी तय की है जबकि रेगुलर की अभी कोई तिथि तय नहीं है। परिसर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. आशीष मेहता ने बताया कि बीसीए प्रथम और पंचम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 फरवरी जबकि तृतीय सेमेस्टर की 21 फरवरी को होगी।
विज्ञापन