{"_id":"486d214a99c9392792e66c052439b11c","slug":"drunken-nsg-personnel-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत एनएसजी कर्मी का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत एनएसजी कर्मी का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के सामने नशे में धुत एनएसजी के एक कर्मचारी को रविवार दोपहर हंगामा करने पर सीपीयू की टीम ने पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने उसका पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के खत्याड़ी निवासी धर्मेंद्र सिंह कनवाल दिल्ली स्थित एनएसजी कार्यालय में नियुक्त है। यहां शराब पीने के बाद वह रविवार दोपहर घर जाने के लिए रोडवेज के सामने किसी वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
वह सीपीयू की तरह वर्दी पहने हुए था। कुछ लोगों ने उसे देखते ही पूछताछ शुरू कर दी। इस पर उसकी लोगों से कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर सीपीयू के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने नशे में धुत एनएसजी कर्मी को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई इंदर सिंह राणा ने एनएसजी कर्मचारी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस एक्ट में चालान कर उसे छोड़ दिया।