{"_id":"67b39c572a6b416dcc0ae6f5","slug":"drunk-tractor-driver-hits-young-man-admitted-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-101402-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नशे में ट्रैक्टर चालक ने युवक को मारी टक्कर, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नशे में ट्रैक्टर चालक ने युवक को मारी टक्कर, भर्ती
Tue, 18 Feb 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। गौला नदी से उपखनिज लेकर आ रहे नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने बिंदुखत्ता कार रोड चौराहे पर युवक को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को गौला नदी से उपखनिज लेकर आ रहे ट्रैक्टर चालक ने कार रोड चौराहे पर अपनी साइड में चल रहे इंदिरा नगर द्वितीय बिंदुखत्ता निवासी खीम गिरि गोस्वामी (24) को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को एसटीएच भिजवाया। घायल के परिचित शंकर ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे में वाहन चला रहा था। इधर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवक को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। संवाद