फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drug addict youth becomes victim of Hepatitis B, dies during treatment

Nainital News: नशे का आदी बना हेपेटाइटिस बी का शिकार, उपचार के दौरान मौत

Fri, 20 Feb 2026 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 20 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Drug addict youth becomes victim of Hepatitis B, dies during treatment
हल्द्वानी। एनडीपीएस एक्ट में जिला कारागार में बंद बंदी की इलाज के दौरान बुधवार रात एसटीएच में मौत हो गई। उसे 12 फरवरी को बीडी पांडे अस्पताल से रेफर होने के बाद एसटीएच में दाखिल कराया गया था। नशे के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से वह हेपेटाइटिस बी से संक्रमित हो चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों काे सौंप दिया गया।
विज्ञापन

अप्रैल 2025 में बनभूलपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरीद अहमद (32) निवासी वार्ड नंबर 21 को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर 12 फरवरी को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन

जांच में उसके हेपेटाइटिस बी से पीड़ित होने का पता चला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि यह सामने आया कि वह नशे का इंजेक्शन लगाता था। किसी सीरिंज की वजह से वह संक्रमित हुआ होगा। पोस्टमार्टम, डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच किया। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब ! मुनाफा के लालच में घूम-घूमकर बेच रहा हूं शराब

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने के अनुसार बुधवार रात प्रेम टाकीज के गेट के सामने पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी से मोहित कश्यप निवासी राजेंद्रनगर राजपुरा आता दिखाई दिया। रोकने पर वह स्कूटी वापस ले जाने लगा। पकड़ने पर स्कूटी से देसी मसालेदार शराब माल्टा की 48 व अंगूर के 48 पाउच मिले। पुलिस की पूछताछ में युवक ने तंगी का हवाला देेते हुए मुनाफे के लालच में शराब बेचने की बात कही। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उधर मुखानी एसओ सुशील जोशी ने बताया कि गैस गोदाम रोड से छड़ायल चौराहे की ओर जाते समय पुलिस ने विकास कुमार निवासी प्रेमपुर लोशयानी थाना मुखानी को 192 टैट्रा पैक देसी शराब बरामद किया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई हुई। माई सिटी रिपोर्टर



आबकारी की टीम ने पकड़ी कच्ची शराब
हल्द्वानी। आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट और उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी की टीम ने बंगाली काॅलोनी, गौला गेट, बेरीपड़ाव गेट, बिंदुखत्ता तिवारी नगर में छापे मारे। बिंदुखत्ता की किरन देवी के घर से 110 पाउच कच्ची शराब मिली। इसी प्रकार गौला गेट से किशन प्रसाद निवासी दानी बंगर से 125 पाउच कच्ची शराब बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed